Nirbhik Nazar

कैमरा था मुस्तैद, भूत के साथ खेलते हुए कुत्ते की वीडियो हुई क़ैद, आप भी देखिये भूत का पूरा वीडियो

कैनबरा: भूत होते हैं या नहीं, यह सदियों से चर्चा का विषय रहा है। दुनिया की एक बड़ी आबादी का मानना है की भूत जैसी कोई चीज नहीं होती, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी हैरान कर देने वाली घटनाएं सामने आती हैं जिन्हें देखने के बाद हम इस बात से पूरी तरह इनकार नहीं कर सकते कि भूत प्रेत नहीं होते। अगर आप भी भूत प्रेत पर विश्वास नहीं करते तो इस घटना के बाद शायद करने लगें।

सोशल मीडिया पर छाई भूत के साथ खेल रहे कुत्ते की वीडियो

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक काला कुत्ता एक सफेद रंग के कुत्ते से खेलता नजर आ रहा है। वीडियो को गौर से देखने के बाद हम पाते हैं कि काला कुत्ता तो एकदम साफ दिखाई दे रहा है, जबकि सफेद रंग का कुत्ता थोड़ा नहीं बहुत धुंधला सा दिखाई दे रहा है। बल्कि ये कहना ज्यादा सही होगा कि सफेद कुत्ता नहीं केवल संफेद परछाईं ही दिखाई दे रही है। अब जो बात हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। दरअसल यह कोई कुत्ता नहीं बल्कि कुत्ते के रूप में एक भूत है। ऐसा दावा किया है इस वीडियो को शेयर करने वाले ने।

वीडियो देखने के बाद हैरान रह गए जेक डेमार्को

इस वीडियो को ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले जेक डेमार्को ने शेयर किया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो उनके घर के गार्डन का है, जहां उनका पालतू कुत्ता एक भूत कुत्ते के साथ खेल रहा है। पालतू कुत्ते की भूत कुत्ते के साथ खेलते हुए वीडियो उनके मैदान में लगे कैमरे में कैद हो गई। जब उन्होंने इस वीडियो को देखा तो वह हैरान रह गए।

जेक डेमार्को ने लाइव देखा घटना का वीडियो

मेलबर्न के रहने वाले जेक डेमार्को कहते हैं कि उनके घर के चारों और फेंसिंग हो रही है, जिससे कि घर के अंदर किसी जानवर का आना संभव नहीं है। जेक ने कहा कि उन्हें यह कुत्ता केवल वीडियो में दिखा। जब वह मैदान में उसे देखने गए तो वह कहीं नहीं था। उन्होंने कहा उन्होंने इस घटना का लाइव वीडियो देखा। जेक कहते हैं कि जिस समय यह घटना घटी उस समय वह अपने गेराज में सिगरेट पी रहे थे। जेक ने कहा कि उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से जेक और उनकी पत्नी ने नियमित तौर पर अपने घर की देखभाल शुरू कर दी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *