Nirbhik Nazar

सीएम योगी ने ओवैसी को बताया सपा का एजेंट, सीएम बोले माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो हम निपटना जानते हैं

कानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी को मंगलवार को सीधी चेतावनी दी। कानपुर में बीजेपी की बूथ लेवल मीटिंग को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने ओवैसी को समाजवादी पार्टी का एजेंट बताते हुए माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। योगी ने कहा कि मैं चाचा जान और अब्बा जान के अनुयायियों से कहूंगा कि अगर प्रदेश की भावनाओं को भड़काकर माहौल खराब करोगे तो सरकार सख्ती के साथ निपटना भी जानती है। हर व्यक्ति जानता है कि ओवैसी समाजवादी पार्टी के एजेंट बनकर प्रदेश में भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। प्रदेश में 2017 के पहले हर तीसरे-चौथे दिन दंगे होते थे। मैं आज उस व्यक्ति को चेतावनी दूंगा जो यहां पर सीएए के नाम पर फिर से भावनाओं को भड़काने का काम कर रहा है

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 2017 के पहले हर तीसरे-चौथे दिन दंगे होते थे। कहा कि आज उस व्यक्ति को चेतावनी दूंगा जो यहां पर सीएए के नाम पर फिर से भावनाओं को भड़काने का काम कर रहा है। योगी ने कहा कि सावधान होकर सुन लें, अगर प्रदेश की भावनाओं को भड़काकर माहौल खराब करोगे तो सख्ती के साथ निपटना भी सरकार जानती है। सीएम योगी ने कहा कि अब माफियाओं की सरपरस्त नहीं माफियाओं की छाती पर बुलडोजर चलाने वाली सरकार है।

गौरतलब है कि ओवैसी ने सोमवार को बाराबंकी में कहा था कि अगर सरकार NRC का कानून लाती है तो हम दोबारा सड़क पर उतरेंगे। साथ ही कहा कि बारबंकी में ही हम शाहीनबाग बना देंगे। ओवैसी ने अपने भाषण का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि हुकूमत अगर NRC, CAA का कानून लागू करती है, तो हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। हमारी मांग है कि हुकूमत ने जिस तरह से तीनों कृषि क़ानून को वापस लिया है उसी तरह CAA, NRC का क़ानून भी वापस ले।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *