देहरादून: विधानसभा चुनाव-2022 के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चयन शुरू होने जा रही है। राज्य के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक 24 नवंबर को होगी। कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे 24 को दून पहुंच रहे हैं। कांग्रेस दिसंबर के आखिरी हफ्ते तक पहली लिस्ट जारी करना चाहती है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सिटिंग विधायक और ज्यादातर पूर्व विधायकों को कांग्रेस रिपीट कर सकती है।

ये वो पूर्व विधायक हैं जो वर्ष 2016 की बगावत के दौरान कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहे थे। सोमवार को राजीव भवन में मीडिया कर्मियों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में सभी पहलुओं पर मंथन किया जाएगा। सभी के सभी वरिष्ठ नेता मिलजुल कर निर्णय लेंगे।
साथ ही गोदियाल ने दो टूक कहा कहा कि टिकट तय करने में देखा जाएगा कि व्यक्ति पांच साल से पार्टी के साथ मिलकर जनता के सुख-दुख में साथी रहा हो। जीत की संभावना भी टिकट तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। सूत्रों के अनुसार पहली लिस्ट में सिटिंग विधायक और पूर्व विधायक के नाम जारी हो सकते हैं। साथ ही वर्ष 2016 में पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की सीट पर भी कुछ नाम जारी होने की उम्मीद है। वर्तमान में सिटिंग विधायक की संख्या नौ और पूर्व विधायक की संख्या 17 के करीब है।