Nirbhik Nazar

आप प्रभारी दिनेश मोहनिया 25 नवंबर को करेंगे विजय शंखनाद यात्रा का शुभांरभ, ये हैं “आप” के 4 दिसंबर तक के प्रोग्राम

देहरादून: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया 25 नवंबर से उत्तराखंड में विजय शंखनाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा की शुरुआत कुमाऊं की चार विधानसभाओं के दौरे से होगी।

काफी महत्वपूर्ण रहेगा  मोहनिया का ये दौरा
आप प्रवक्ता रविंद्र आनंद ने देहरादून में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। मोहनिया विधानसभाओं में समीक्षा बैठक भी करेंगे। वहीं घर-घर पार्टी के प्रचार-प्रसार की नीतियों पर भी अहम चर्चा होगी।


रोजगार गारंटी यात्रा के चौथे चरण की की शुरुआत
इस दौरान आप प्रवक्ता रविंद्र आनंद ने बताया कि कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) भी चौथे चरण की रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत करेंगे। यह यात्रा 28 नवंबर से चार दिसंबर तक फिर चलेगी। आप की रोजगार गारंटी यात्रा गढ़वाल की सात विधानसभाओं में निकलेगी।

दिनेश मोहनिया का कार्यक्रम
-25 नवंबर को गंगोलीहाट
-26 नवंबर को पिथौरागढ़
-27 नवंबर को लोहाघाट
-28 नवंबर को चंपावत

अजय कोठियाल का कार्यक्रम
-28 नवंबर बदरीनाथ
-29 नवंबर थराली
-30 नवंबर कर्णप्रयाग
-1 दिसंबर रुद्रप्रयाग
-2 दिसंबर केदारनाथ
-3 दिसंबर श्रीनगर
-4 दिसंबर देवप्रयाग

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *