Nirbhik Nazar

सुरंग मे घुसते ही आखिर कहाँ गायब हो गई थी 106 लोगों को ले जा रही ट्रेन ? पढ़िये रोम की जेनेटी ट्रेन की मिस्ट्री…

न्यूज़ डेस्क: दुनिया में ऐसी कई रहस्यमयी घटनाएं घटी हैं, जो आज तक लोगों के लिए रहस्य ही बनी हुई हैं। इन्हीं में से एक है साल 1911 में घटी एक घटना, जिसमें 106 लोगों को ले जा रही एक ट्रेन सुरंग में घुसते ही रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी। इस ट्रेन का आज तक पता नहीं चल पाया है कि वो आखिर कहां गई? ये हैरतअंगेज घटना रोम की है। दरअसल, जेनेटी नाम की एक ट्रेन साल 1911 में रोमन स्टेशन से रवाना हुई थी। इस बीच ट्रेन को एक सुरंग से होकर गुजरना था, लेकिन यह ट्रेन जैसे ही सुरंग में घुसी, वो अचानक गायब हो गई। इस दौरान ट्रेन की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

हालांकि बाद में उसी ट्रेन में सवार दो लोग सुरंग के बाहर मिले थे। इस दौरान उन्होंने एक ऐसी हैरतअंगेज घटना बताई कि सभी सन्न रह गए थे। उनका कहना था कि जैसे ही ट्रेन सुरंग के पास आई, वहां से एक रहस्यमयी धुंआ निकल रहा था। इसको देखकर वो काफी घबरा गए और ट्रेन के कूद गए। इसके बाद ट्रेन सुरंग में घुसी और वो वापस कभी निकली ही नहीं।

इस रहस्यमयी घटना के बारे में कहा जाता है कि यह ट्रेन अपने समय से 71 साल पीछे यानी कि भूतकाल में चली गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रेन सन् 1840 में मेक्सिको में पहुंच गई थी। इस कारण इसे भूतिया ट्रेन भी कहा जाता है।  मेक्सिको की एक डॉक्टर ने दावा किया था कि वो जिस अस्पताल में काम करती है, वहां रहस्यमयी तरीके से 104 लोगों को भर्ती कराया गया था। लेकिन वो सारे के सारे पागल हो गए थे। हालांकि वो इतना जरूर बता पा रहे थे कि वो ट्रेन से यहां तक आए हैं। लेकिन सबसे हैरानी की बात तो ये थी कि उस समय कोई भी ऐसी ट्रेन नहीं बनी थी, जो रोम से सीधे मेक्सिको तक जाए। हैरान करने वाली एक बात और थी कि इन लोगों के मेक्सिको आने का कोई रिकॉर्ड भी मौजूद नहीं था।

यह अजीबोगरीब घटना आजतक पूरी दुनिया के लिए रहस्य ही बनी हुई है। हालांकि उससे भी बड़ा रहस्य ये है कि इटली, रूस, जर्मनी और रोमानिया के कई हिस्सों में इस ट्रेन को देखे जाने का दावा किया जा चुका है। हर बार जिस ट्रेन को देखे जाने का लोगों ने जिक्र किया, वो ठीक वैसी ही थी जैसी ट्रेन 1911 में गायब हो गई थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *