Nirbhik Nazar

नहीं रह पाई भैंस प्यासी, खुद नल चलाकर पिया पानी, IPS अफसर ने पूछा अब बताओ- अक्‍ल बड़ी या भैंस? देखिये वीडियो…

नई दिल्‍ली:  ‘अक्‍ल बड़ी या भैंस…’ लोग अक्‍सर इस मुहावरे को इस्‍तेमाल करते हैं। मगर, भैंस भी अक्‍लमंद हो सकती है, ये इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर आप खुद मान सकते हैं। आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भैंस का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दिख रहा है कि, भैंस पानी पीने के लिए हैंडपंप का इस्तेमाल कर रही है।

भैंस ने खुद नल चलाकर पानी पिया

आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, “अब बताओ.. अक्‍ल बड़ी या भैंस…’ कहने को यह वाक्‍य एक लोकप्रिय हिंदी मुहावरा है, लेकिन अधिकारी काबरा ने इस मुहावरे का इस्तेमाल यह दिखाने के लिए किया कि भैंस में बुद्धि और शारीरिक शक्ति दोनों हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें भैंस खुद नल चलाते और पानी पीते हुए दिख रही है।

अब तक लाखों लोग वीडियो देख चुके

इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में भैंसों का झुंड नजर आ रहा है। वहीं, एक भैंस एक हैंडपंप के पास खड़ा देखा जा सकता है। उस भैंस के साथ एक कटरा भी है।

अन्य भैंसों ने भी पिया पानी

भैंस प्‍यासी है और वह अपने सींगों का इस्‍तेमाल पानी निकालने के लिए कर रही है। भैंस ने हैंडपंप का हत्‍था सींगों से ही उूपर उठाया और फिर पानी निकला। यह वीडियो स्थानीय निवासी ने रिकॉर्ड किया।

सींग काफी लंबे, उन्‍हीं से नल चला

भैंस के सींग काफी लंबे हैं और इन सींगों से हैंडपंप का हत्‍था उूपर-नीचे हो रहा है। वह अपनी प्यास बुझाने के लिए अपने सींगों की मदद ले रही है। ऐसे में वहां अन्‍य भैंस भी पानी पी रही हैं। आप खुद देख सकते हैं..अब कहने की जरूरत नहीं है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ दिनों पहले हाथी के बच्चे का वीडियो भी वायरल हो गया था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *