Nirbhik Nazar

देहरादून – मसूरी मार्ग में बनेगी 2.74 किलोमीटर लंबी सुरंग, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी…  

देहरादून: पहाड़ो की रानी मसूरी मे जाने वाले लोगों को जाम की भारी समस्या से निजात मिलने वाली है, पर्यटन के सीजन में जब लोग देहरादून से मसूरी की ओर जाते थे तो कई बार कई बार कई घंटे से अधिक का समय जाम में ही खत्म हो जाता था, लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिए अब केंद्र सरकार ने उपाय ढूंढ लिया है।  मसूरी क्षेत्र में जाम की समस्या काफी लंबी है, क्योंकि पुराने समय से ही इस क्षेत्र में काफी ट्रैफिक रहता है। यहां आने वाले पर्यटकों को पीक टाइम में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब यह समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी।

मसूरी में पर्यटकों को अब ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने देहरादून-मसूरी मार्ग में 2.74 किलोमीटर लंबी सुरंग की परियोजना को मंजूरी दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी है। मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इस परियोजना के लिए सुरंग के निर्माण में लगभग 700 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टनल बनाने का प्रस्ताव बहुत पहले केंद्र सरकार को भेजा गया था। अब केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने के लिए एक कंसल्टेंट कंपनी भी तय की है।

प्रियम शंकर झा

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *