Nirbhik Nazar

प्रेमी के साथ 15 दिन से पत्नी थी फरार, पति ने कर दिया प्रेमी के ही हवाले देखकर दोनों का प्यार…

रामपुर. रामपुर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. रामपुर में घर से 15 दिन से लापता विवाहिता गुरुवार को अपने के साथ ससुराल में पहुंच गए. इसे देखकर विवाहिता के पति सहित परिजनों में अफरा तफरी में मच गई. सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. प्रेमी, विवाहिता और उसके पति को पुलिस कोतवाली लेकर आ गई. कोतवाली में विवाहिता अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद करने लगी. इस पर महिला के पति ने सहमति जताते हुए अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ राजी होकर भेज दिया.

जानकारी के अनुसार नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक का विवाह तीन वर्ष पूर्व मुरादाबाद निवासी की बेटी के साथ हुआ था. तब से पति-पत्नी साथ-साथ रह रहे थे. उनके एक पुत्री भी थी. विवाहिता 15 दिन पूर्व घर से बिना बताए बच्ची को साथ लेकर लापता हो गई. कई दिन के बाद वापस नहीं आई. तब पति ने ससुराल वालों को जानकारी दी और कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई. विवाहिता गुरुवार की सुबह मुरादाबाद निवासी प्रेमी के साथ ससुराल पहुंची और पति से संबंध विच्छेद करने की बात कही. इसे सुनकर उसके पति और परिजनों में हड़कंप मच गया.

महिला के पति ने सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस महिला, उसके प्रेमी और पति को कोतवाली ले आई. इस दौरान महिला के मायके वाले भी आ गए और वह महिला को समझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही. काफी प्रयास करने के बाद कोई हल नहीं निकलने पर पति ने सहमति जताते हुए अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हाथ में दे दिया. उन्हें साथ रहने की इजाजत दे दी. तब जाकर मामला शांत हुआ. प्रेमी जोड़ा कोतवाली से खुशी-खुशी रवाना हुआ.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *