धनबाद: एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को साजिश के तहत मौत के घाट उतार दिया. युवक अपनी साली के एकतरफा प्यार में पागल है. साली से शादी के लालच में ही उसने अपनी पत्नी के मर्डर की साजिश रच डाली. साजिश तय प्लान के मुताबिक पूरी होती उससे पहले ही पुलिस ने वारदात का खुलासा कर डाला. वारदात बलियापुर थाना क्षेत्र के बलियापुर पतलाबाड़ी मुख्य मार्ग की बताई जा रही है. यहां उत्तम दे बाइक से अपनी पत्नी प्रतिमा के साथ डॉक्टर के पास से वापस घर लौट रहा था. रास्ते में उत्तम के दो दोस्तों ने साजिश के तहत उनपर हमला कर दिया. सभी आरोपियों ने महिला को निशाना बनाते हुए चाकू से उसका गला रेत डाला और फरार हो गए. वारदात लूट की लगे इसके लिए उत्तम ने खुद को भी घायल कर लिया.

पूछताछ में बताई सच्चाई
घटना की शिकायत बलियापुर थाने में दर्ज कराई गई. जिसके बाद बलियापुर थाना प्रभारी श्वेता कुमारी के नेतृत्व में मामले की जांच की गई. पुलिस ने उत्तम दे पर प्रेशर बनाया तो उसने सारी योजना पुलिस के सामने उगल डाली.
साली से शादी की थी चाहत
आरोपी ने इकबाले जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वो अपनी साली से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है. इसी वजह से उसने पूरी साजिश रची. उसने कहा कि अपने एकतरफा प्यार का इजहार उसने अपने ससुर और पत्नी के सामने किया था लेकिन, उन्होंने इस रिश्ते से इनकार कर दिया.
साली की संलिप्ता से पुलिस ने किया इनकार
उधर, सिंदरी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बलियापुर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उत्तम दे की निशानदेही पर दो दोस्तों को भी पकड़ लिया गया है. साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू, पहने हुए कपड़े, ऑटो और बाइक भी जब्त की गई है. एसडीपीओ ने घटना में साली की संलिप्त से इनकार किया है. अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपी पेशे से ऑटो चालक हैं.