Nirbhik Nazar

पीएम मोदी की रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे CM धामी, महानगरों से जुटेंगे 50 हज़ार लोग

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा लेने परेड ग्राउंड पहुँचे। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को समय से सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान  प्रधानमंत्री द्वारा 30 हज़ार करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक, आईजी इंटेलीजेंस  संजय गुज्याल, जिलाधिकारी डॉ. आरराजेश कुमार, एसएसपी जन्मेयजय खंडूरी एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा ने रैली में भीड़ के लिए पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। मिशन-2022 के लिए जुटी बीजेपी ने इसके लिए पार्टी ने तीनों प्रदेश महामंत्रियों को मैदान में उतार दिया है। महामंत्री कुलदीप कुमार को दून महानगर और जिला, राजेंद्र भंडारी को हरिद्वार और टिहरी जबकि सुरेश भट्ट को गढ़वाल के अन्य जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

संबंधित जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में सामंजस्य बनाने के लिए भी समन्वयक बनाए हैं। पूर्व दर्जाधारी अनिल गोयल को टिहरी, देहरादून के विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी पुष्कर काला को दी गई है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि तीन दिसंबर तक गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में पदाधिकारियों के साथ बैठकें होंगी, ताकि पीएम मोदी की रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाई जा सके। कहा कि रैली को लेकर जनता में खासा उत्साह है। 

महानगर को 50 हजार लोग जुटाने का जिम्मा
भाजपा ने संगठनात्मक जिले महानगर, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी को भीड़ लाने के लिए जिम्मेदारी सौंप दी है। सबसे ज्यादा 50 हजार की भीड़ महानगर संगठन को दी गई है, जबकि देहरादून जिले को 40 हजार, हरिद्वार को 30 हजार और टिहरी जिले को 10 हजार भीड़ का लक्ष्य दिया है। गढ़वाल के अन्य जिलों को पांच हजार की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि रैली में सवा लाख से ज्यादा भीड़ का लक्ष्य रखा गया है। मोदी की रैली के परेड मैदान में होने की ज्यादा संभावना है। भाजपा मोदी की रैली परेड मैदान में ही कराने के पक्ष में है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *