Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे मोदी की रैली का जवाब राहुल की रैली से देगी कांग्रेस ! पढ़िये पूरी खबर…

देहरादून: भाजपा की ओर से चार दिसंबर को राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के जवाब में कांग्रेस भी राहुल गांधी की रैली करा सकती है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में उत्तराखंड आ सकते हैं। सोमवार को दिल्ली से लौटे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसके संकेत दिए हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा के तमाम बड़े नेता पहले ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। पीएम मोदी सहित कुछ और नेताओं का उत्तराखंड दौरा होना है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के किसी बड़े नेता का अभी तक एक भी दौरा नहीं हुआ है।


हालांकि, कांग्रेस ने अपने चुुनाव प्रचार को धार देना शुरू कर दिया है। इसकी कमान राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने खुद संभाली हुई है। वह लगातार राज्य में दौरे कर रहे हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष का भी उन्हें बखूबी साथ मिल रहा है, लेकिन कहीं न कहीं पार्टी को केंद्रीय नेताओं के राज्य दौरों की कमी भी खल रही है।

इस कमी को पूरा करने के लिए पार्टी शीघ्र ही किसी बड़े नेता की रैली उत्तराखंड में कराना चाहती है। दिल्ली से लौटे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि इस संबंध में उनकी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से लंबी चर्चा हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में उत्तराखंड का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मेनिफेस्टो, टिकटों के बंटवारे और दूसरे मसलों पर केंद्रीय नेताओं से उनकी चर्चा हुई है। जिसका शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।  

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *