Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में पीएम मोदी की रैली मे भीड़ जुटाने के लिए घरों में निमंत्रण भेजेगी भाजपा – बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चार दिसंबर की रैली को भाजपा ऐतिहासिक बनाने में जुट गई है। इसके लिए पार्टी व्यक्तिगत निमंत्रण भी भेजने की तैयारी कर रही है। ये निमंत्रण ऐसे व्यक्तियों को भेजे जाएंगे, जो समाज में प्रभाव रखते हैं। मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने में भाजपा पूरी ताकत से जुटी हुई है। रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंडल स्तर तक रैली की तैयारियां हो चुकी हैं। प्रयास यह है कि लाखों व्यक्तियों को रैली में लाया जाए। हर बूथ से कार्यकत्र्ता व आम नागरिक इस रैली में आएं। तीनों प्रदेश महामंत्रियों को रैली के लिए जिम्मेदारी दी गई है। देहरादून महानगर, देहरादून जिला और हरिद्वार की बैठकें हो चुकी हैं। टिहरी व पौड़ी की बैठक भी चल रही है। उन्होंने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए जनता को व्यक्तिगत निमंत्रण भी दिया जाएगा।

ऐसे व्यक्ति जो समाज में प्रभाव रखते हैं, पार्टी कार्यकत्र्ता उनसे मुलाकात कर रैली में शामिल होने का अनुरोध करते हुए उन्हें निमंत्रण देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में एक लाख करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री चार दिसंबर को इनमें से कुछ का लोकार्पण और कुछ का शिलान्यास करेंगे। इस रैली से कार्यकत्र्ता और जनता में उत्साह का संचार होगा। जनता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जो विश्वास है, वह और अधिक मजबूत होगा।

रैली में कोरोना से बचाव को प्रोटोकाल का होगा अनुपालन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रैली के दौरान कोविड गाइडलाइन और प्रोटोकाल का पूरा अनुपालन किया जाएगा। इसका अनुपालन सुनिश्चत कराने को कार्यकत्र्तांओं को जिम्मा दिया जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *