Nirbhik Nazar

झारखंड के हजारीबाग में 70 हजार रुपये घूस लेते भवन निर्माण विभाग के JE गिरफ्तार, ACB की टीम ने किया अरेस्ट

हजारीबाग:  झारखंड के हजारीबाग में 70 हजार रुपये घूस लेते भवन निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर रामदेव पटेल को बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है. सिविल कोर्ट परिसर में अप्रोच रोड पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का अंतिम बिल फाइनल करने के नाम पर जेई श्री पटेल ने ठेकेदार सफिउल्लाह से एक लाख रुपये की मांग की थी. ठेकेदार घूस नहीं देना चाह रहा था. लेकिन, घूस नहीं देने पर जेई ठेकेदार को बिल फाइनल करने के लिए बार-बार दौड़ाया जा रहा था. तंग आकर ठेकेदार सफिउल्लाह ने एसीबी एसपी के नाम आवेदन दिया.

आवेदन मिलते ही ACB की टीम   ने जांच पड़ताल शुरू की. इस दौरान जांच में शिकायत सही पाया गया. इसके बाद एसीबी ने ट्रैप टीम का गठन किया. बुधवार की सुबह ठेकेदार सफिउल्लाह ने जूनियर इंजीनियर को 70 हजार रुपया बतौर घूस दे रहा था. इसी बीच एसीबी के ट्रैप टीम ने 70 हजार रुपये रिश्वत लेते जेई रामदेव पटेल को गिरफ्तार कर लिया.

क्या है मामला

लाइफ एंड कंपनी के ठेेकेदार को कार्यादेश संख्या 870-21 ने सिविल कोर्ट में अप्रोच रोड मालखाना भवन और प्रशासनिक भवन के बीच पेवर्स ब्लॉक लगाने का कार्य मिला था. जिसकी प्राकल्लित राशि 40 लाख 90 हजार 500 रुपये थी. पेवर्स लगाने का कार्य पूरा हो गया था. इसका सुपरविजन भवन निर्माण विभाग एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर ने किया था. ठेकेदार को अंतिम बिल भुगतान नहीं किया गया था. इसी बिल भुगतान करने के एवज में जेई श्री पटेल ने एक लाख रुपये की घूस मांगी थी.

इस संबंध में एसीबी डीएसपी विजय शंकर ने बताया कि मटवारी स्थित एके इंटरनेशनल होटल में भवन निर्माण विभाग का पार्टी चल रहा था. जेई श्री पटेल ने पार्टी छोडकर होटल से नीचे उतरा. जैसे ही ठेकेदार के हाथ से घूस का रुपया लेने लगा, उसी समय पहले से तैयार एसीबी की टीम ने 70 हजार रुपये लेते धर दबोचा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *