Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे नए राशन कार्ड से भी बनेगा आयुष्मान कार्ड, जानिए कैसे मिलेगी सुविधा

देहरादून: उत्तराखंड में नए राशन कार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। अब 2021 तक बने नए राशन कार्डधारकों के आयुष्मान कार्ड बन जाएंगे। उन्हें इसके तहत पांच लाख रुपये तक का इलाज अनुबंधित अस्पतालों में मुफ्त मिलेगा। अभी तक 2014-15 तक बने राशन कार्डों से ही परिवार के सदस्यों के कार्ड बनाए जा रहे थे। अब खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से आयुष्मान सोसायटी को नए कार्डों के साथ पुराने रिन्यू किए गए कार्डों का डाटा उपलब्ध करा दिया गया है।

पांच लाख से ज्यादा परिवारों के 20 लाख से ज्यादा सदस्यों को इसका लाभ मिलेगा। एनआईसी के जरिये नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (एनएचए) के पोर्टल से सारे डाटा को लिंक कर दिया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और राज्य खाद्य सुरक्षा के तहत इस वक्त उत्तराखंड में 23 लाख परिवार और 89 लाख कुल सदस्यों का डाटा विभाग की ओर से दे दिया गया है। इससे पहले 18 लाख से ज्यादा परिवारों का डाटा लिंक था।

पहले कार्ड का दस डिजिट का नंबर था, अब 12 डिजिट का हो गया। आयुष्मान सोसायटी अध्यक्ष डीके कोटिया और सीईओ अरुणेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में सोसायटी एवं इंप्लीमेंटेशन सपोर्ट एजेंसी की टीमें इस प्रक्रिया में जुटी हैं। कॉमन सर्विस सेंटर, किसी भी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बन सकेगा। दून अस्पताल में आयुष्मान के नोडल डॉ. एनएस खत्री ने कहा कि जिसके पास कार्ड नहीं है, वह अपना कार्ड जरूर बनवाएं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *