Nirbhik Nazar

पैसों के लिए पत्नी को जुए में हारा, फिर दो लाख रुपए न देने पर तीन तलाक देकर घर से भगाया

बलिया: यूपी के बलिया से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है. यहां एक शौहर ने अपनी पत्नी को ही जुए में दांव पर लगाकर हार गया. इसके बाद दो लाख रुपए न देने पर तीन तलाक देकर घर निकाल दिया. पीड़िता अब न्याय पाने के लिए दर-दर को ठोकरें खाने को मजबूर है. पीड़िता ने इस मामले में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है. हालांकि अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है. पुलिस का कहना है कि डीएम ऑफिस से जानकारी मिली है, मौके पर टीम भेजकर जांच करवाई जा रही है.

मामला मनियर क्षेत्र  के चोरकेण्ड गांव का है, जहां के रहने वाले तसमीन शेख ने नगरा क्षेत्र की रहने वाली शाहीन अफरोज से वर्ष 1992 में निकाह किया था. आरोपी शौहर शादी के बाद से ही अपनी बीवी  को पैसों के लिए प्रताड़ित करने लगा. इसी दौरान वो अपनी पत्नी को दिल्ली ले गया. आरोप है कि पैसों के लिए उसने अपनी पत्नी को जुए के दांव पर लगा दिया. पीड़िता का आरोप है कि पति उसे पैसों के लिए जुए में हार गया और दिल्ली से भाग निकला. किसी तरह पीड़िता बलिया अपने मायके पहुंची.

 डीएम को पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई
शौहर के जुल्मों सितम की शिकार पीड़िता को पता चला कि उसका शौहर उड़ीसा में रह रहा है और झाड़ फूंक का धंधा कर रहा है. इसी दौरान पति ने दूसरा निकाह भी कर लिया है. आरोपी के बलिया पहुंचने की सूचना पर पीड़िता अपने ससुराल पहुंची तो वहां मौजूद पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से भगा दिया. फिलहाल पीड़िता ने डीएम को पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *