Nirbhik Nazar

2022 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड मे 7 चुनावी रैलियों करेंगे पीएम मोदी, ये है बीजेपी का प्लान  

देहरादून: उत्तराखंड में मिशन-2022 में जुटी भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात चुनावी रैलियां कराए जाने का निर्णय लिया है। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले कुमाऊं व गढ़वाल मंडल में एक-एक रैली होगी। वहीं चुनाव के दौरान पांचों लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाएं कराई जाएंगी। राज्य में चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा पूरी तरह से प्रचार अभियान में जुट गई हैं। जहां मुख्यमंत्री समेत भाजपा के तमाम दिग्गज प्रदेशभर में चुनावी सभाएं कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने में जुटे हैं, वहीं पार्टी नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 चुनावी सभाएं कराने का निर्णय लिया है। जिसके तहत 4 दिसंबर को गढ़वाल मंडल के देहरादून में होने वाली रैली की तिथि निर्धारित कर दी गई है। साथ ही 24 दिसंबर को कुमाऊं मंडल में रैली तय की गई है।

लेकिन इस रैली के लिए स्थान अभी तय नहीं हो पाया है। हल्द्वानी या रुद्रपुर मे से किसी एक स्थान पर यह रैली हो सकती है। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो चुनावी सभाएं करेंगे। इसके साथ ही चुनाव के दौरान अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोक सभा क्षेत्र, नैनीताल-ऊधमसिंहनगर, टिहरी, गढ़वाल व हरिद्वार लोक सभा क्षेत्र में पांच रैलियां की जाएंगी। कुमाऊं व गढ़वाल मंडलों में होने वाली रैली के बाद प्रदेश के सभी लोक सभा क्षेत्रों में होने वाली रैलियों की तिथि निर्धारित की जाएंगी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 4 दिसंबर को देहरादून व 24 दिसंबर को कुमाऊं में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रैलियों की सफलता के लिए प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, सुरेश भट्ट व कुलदीप कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 चुनावी रैलियां प्रस्तावित हैं। इन रैलियों के माध्यम से पार्टी पूरे चुनावी माहौल को बदल देगी। पीएम मोदी की रैलियों को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी नेतृत्व पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है। 

मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *