Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी, देखें छुट्टियों की सूची…

देहरादून: उत्तराखंड में शासन ने साल 2022 के सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है। शासन द्वारा इस साल 26 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। हालांकि, सचिवालय और विधानसभा में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह होता है। इसके साथ ही शासन ने 18 निर्बंधित अवकाश भी घोषित किए हैं। उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाशों की सूची दो दिसंबर को जारी की गई। शासन से जारी सार्वजनिक अवकाश की सूची पर नजर डाली जाए तो इस बार छह सार्वजनिक अवकाश रविवार और तीन शनिवार को पड़ रहे हैं। पिछले साल 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए थे। हालांकि, इस बार महावीर जयंती और डा. भीमराव आंबडेकर जंयती एक साथ पड़ रही है। वहीं, ईद-ए-मिलाद-और महिर्षि वाल्मीकि की जयंती एक साथ पड़ रही है। इसके चलते 2022 में 26 सार्वजनिक अवकाश रहेंगे।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी

महाशिवरात्रि एक मार्च

होलिका दहन 17 मार्च

होली 18 मार्च

राम नवमी 10 अप्रैल

महावीर जयंती 14 अप्रैल

डा. भीमराव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल

गुड फ्राइडे 15 अप्रैल

ईद-उल-फितर तीन मई

बुद्ध पूर्णिमा 16 मई

ईद-उल-जुहा (बकरीद) दस जुलाई

हरेला 16 जुलाई

मोहर्रम नौ अगस्त

रक्षा बंधन 11 अगस्त

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त

जनमाष्टमी 18 अगस्त

महात्मा गांधी जयंती दो अक्टूबर

दशहरा (विजयादशमी) पांच अक्टूबर

ई-ए-मिलाद नौ अक्टूबर

महिर्षि वाल्मीकि जयंती नौ अक्टूबर

दीपावली 24 अक्टूबर

गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर

गुरुनानक जयंती आठ नवंबर

क्रिसमस डे 25 दिसंबर

सचिवालय और विधानसभा को छोड़ प्रदेश में इन दिनों रहेगा अवकाश

गुरू गोविंद सिंह जयंती- नौ जनवरी

चेटीचंद – दो अप्रैल

विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर

गुरू तेगबहादुर शहीदी दिवस- 24 नवंबर

सचिवालय संघ करेगा मुख्यमंत्री का अभिनंदन

उत्तराखंड सचिवालय संघ कर्मचारियों के हित में लिए गए निर्णयों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन करेगा। संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी और महासचिव विमल जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सकारात्मक पहल के कारण सचिवालय संघ की सभी जायज मांगों पर कार्यवाही चल रही है। ऐसे में सचिवालय संघ द्वारा छह दिसंबर को सचिवालय परिसर में उनका अभिनंदन करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *