Nirbhik Nazar

बीजेपी मे इस बार महिलाओं को दिया जाएगा 2017 से ज्यादा प्रतिनिधित्व – उत्तराखंड BJP प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा संगठन में महिलाओं को विशेष आदर देती है। उन्होंने कहा कि इस बार 2017 से ज्यादा प्रतिनिधित्व महिलाओं को दिया जाएगा। इससे पहले उन्होंने ऋषिकुल मैदान से हरिद्वार विधानसभा की महिला मोर्चा की ओर से आयोजित स्कूटर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा चार दिसंबर को देहरादून में होने वाली विजय संकल्प महारैली को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है।

मदन कौशिक ने कहा कि महिलाओं को उचित सम्मान मिले, इसके लिए सरकार संकल्पित है। भाजपा संगठन में महिलाओं को विशेष आदर देती है। उन्होंने कहा कि इस बार 2017 से ज्यादा प्रतिनिधित्व महिलाओं को दिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों माताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में शामिल होने को आमंत्रित किया। पूर्व में चुनाव से पहले जो विधानसभा प्रभारी, संयोजक बनाए जाते थे, उनमें महिलाओं की भागीदारी 20 से 22 प्रतिशत ही होती थी।

पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रत्येक विधानसभा में एक महिला को सहप्रभारी बनाया गया है। रैली में मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष मृदुल शास्त्री सिंघल, कनखल मंडल अध्यक्ष छवि त्यागी, हरिद्वार मंडल अध्यक्ष पूनम मखीजा, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष अंजू वधवार, कामिनी सडाना, पार्षद मोनिका सैनी, एकता गुप्ता, विधानसभा सह प्रभारी सरिता सिंह, मंजू रावत, आभा शर्मा, ममता सैनी, वंदना गुप्ता, हेमलता जोशी, रेखा धस्माना, लीला, किरण, मीनू मित्तल आदि उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *