न्यूज़ डेस्क: नॉर्थ कोरिया में तानाशाही के बारे में आपने बहुत कुछ सुना होगा. यहां लोग पर कई नियम थोप दिए गए हैं कि वहां के लोग अपने मन से कुछ भी नहीं करते हैं. दरअसल, यहां कपड़े पहनने से लेकर इंटरनेट चलाने तक कई ऐसे नियम हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. ऐसे में जानते हैं नॉर्थ कोरिया के उन नियमों के बारे में, जिनके बारे में जानकर आप भी कहेंगे कि आखिर यहां लोग कैसे रह लेते है…

देश में चुनाव होते हैं मगर जनता के पास सिर्फ एक ही व्यनक्ति को चुनने का विकल्पे होता है. सन् 1948 से देश पर एक ही परिवार का शासन है. यह बात भी हास्यातस्पतद है कि एक परिवार का शासन होने के बाद भी हर साल चुनाव होते हैं. यह चुनाव मेयर और प्रांतीय सरकार या फिर लोकल एसेंबली के लिए होते हैं. जबकि वोटर्स के पास बैलेट पेपर पर सिर्फ एक ही उम्मीलदवार को वोट देने का अधिकार होता है.
यह दुनिया का शायद पहला देश है जहां पर थ्री जनरेशंस तक सजा का नियम है. यह देश की वो हकीकत है जिसकी आलोचना यहां के नागरिक भी करते हैं. अगर कोई व्यहक्ति अपराध करता है तो उसके पूरे खानदान को सजा दी जाती है जिसमें उसके दादा-दादी से लेकर उसके माता-पिता और उसके बच्चोंा को भी जेल भेज दिया जाता है.
भारत में पॉर्न साइट्स के बैन पर अगर आप आलोचना करते हैं तो आपको बता दें कि नॉर्थ कोरिया की जनता को बस 28 वेबसाइट्स को एक्सेसस करने की आजादी है. यहां के इंटरनेट को क्वां गम्यों ग या ब्राइट नाम से जाना जाता है. इंटरनेट सिर्फ उनके लिए फ्री है जिनके पास अपना कंप्यूचटर है.
अगर सिर्फ 28 वेबसाइट्स को एक्से स करने की आजादी है तो कंप्यूरटर खरीदना उससे भी बड़ा सिरदर्द है. यहां पर कंप्यू टर्स बहुत महंगे हैं. साथ ही अगर किसी को कंप्यूसटर्स खरीदने हैं तो फिर उन्हें सरकार की मंजूरी लेनी पड़ती है.
पुरुषों के लिए सिर्फ 28 हेयर स्टा्इल्सं को मंजूरी गई है. सरकार की तरफ से मंजूरी हासिल हेयरस्टा इल के अलावा अगर कोई हेयरस्टांइल रखी गई तो फिर उस व्यएक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाता है. वहीं अगर महिला शादीशुदा है तो वो अपनी मर्जी से पसंदीदा हेयरस्टांइल रख सकती है. मगर कोई महिला सिंगल है तो फिर उसे अपने बाल छोटे रखने होंगे.
यहां पर धर्म की आजादी नहीं है. नॉर्थ कोरिया ने खुद को एक नास्तिक देश घोषित किया हुआ है. ऐसे में अगर कोई भी व्य क्ति किसी धर्म का पालन करते हुए नजर आता है तो फिर उसे मौत की सजा दी जाती है.