Nirbhik Nazar

पूरा तंत्र लगाने के बाद भी मोदी की रैली फ्लाप – कर्नल अजय कोठियाल

देहरादून: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए भाजपा ने पूरे सरकारी तंत्र को लगा दिया। देहरादून के स्कूलों की छुट्टी कर दी और उत्तर प्रदेश से बसों में भरकर भीड़ को लाया गया। इस सब के बाद भी मोदी की रैली फ्लाप रही। भाजपा के आंकड़े के सापेक्ष दस प्रतिशत भीड़ भी नहीं जुट सकी। मैदान में खाली पड़ी कुर्सियां इसका प्रमाण हैं। कहा कि उत्तराखंड की जनता ने भाजपा की विदाई का मन बना लिया है। कर्नल कोठियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का भाषण चलता रहा और पब्लिक मैदान से बाहर निकलती रही। कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने रैली की तैयारियों का जायजा लेने के बजाय जनहित के कार्यों का जायजा लिया होता तो आज ये नौबत नहीं आती। कहा कि जनता अब प्रधानमंत्री के जुमलों से वाकिफ हो गई है। भाजपा को डूबने से अब कोई नहीं बचा सकता है।

कुलवंत बाठ बने आप सह प्रभारी

आम आदमी पार्टी ने भाजपा दिल्ली के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य कुलवंत सिंह बाठ को आप उत्तराखंड का अतिरिक्त सह प्रभारी बनाया है। साथ ही पार्टी ने उन्हें ऊधमसिंह नगर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। कुलवंत सिंह बाठ दिल्ली में भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य रहने के साथ ही कई अहम पदों पर रह चुके हैं।

मुफ्त तीर्थ यात्रा को 51427 ने कराए पंजीकरण

आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने बताया कि मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। आप कार्यकत्र्ता घर-घर जाकर मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना के टिकट वितरित कर रहे हैं। बताया कि दस दिन चले इस अभियान में 824 जनसभाएं की गईं। इसके अलावा 51427 व्यक्तियों ने इस योजना से जुड़कर अपना पंजीकरण कराया है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *