Nirbhik Nazar

शादी के बाद पति पत्नी मे नहीं बनी बात, हो गया तलाक, पति तलाक के बाद शेयर कर दी न्यूड फ़ोटोज़…

मेरठ: विश्वास की बुनियाद पर टिका एक पवित्र रिश्ता पति की नासमझी से तार-तार हो गया। महज चार माह पहले सात जन्मों के बंधन में बंधे रिश्ते का ऐसा शर्मनाक हश्र होगा, पीड़ित युवती ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। वैवाहिक रिश्ते से तंग आकर युवती ने तलाक लिया तो पति ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी। शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो हैरान कर देने वाली हकीकत सामने आई। पुलिस को पति के लैपटाप में पत्नी की कई अश्लील वीडियो मिली हैं। पुलिस ने सभी वीडियो और फोटो डिलीट कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

ऊधमसिंह नगर निवासी युवती की शादी चार माह पहले ही ब्रह्मपुरी निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दंपती के बीच छोटी-छोटी बातों पर अनबन रहने लगी। इसे लेकर कई बार हुई लड़का-लड़की पक्ष के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। दो माह बाद ही तलाक हो गया। आरोप है कि इसके दो दिन बाद ही पति ने विवाहिता के भाई के मोबाइल पर पत्नी के गंदे फोटो और वीडियो भेज दिए। इसका विरोध किया तो आरोपित ने माफी मांग ली थी। आरोप है कि दो दिन पहले फिर से आरोपित ने विवाहिता के स्वजन के मोबाइल पर अश्लील फोटो-वीडियो भेज दिए। इस पर पीड़िता थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। पति का मोबाइल और लैपटाप चेक किए तो सब दंग रह गए। उसमें विवाहिता के फोटो और वीडियो के कई फोल्डर बने थे। पुलिस ने तत्काल सभी फोटो व वीडियो करा दिए। पीड़िता ने एसएसपी से भी शिकायत की थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *