Nirbhik Nazar

यशपाल पर हमले के विरोध मे, धरने पर कांग्रेस, कांग्रेस ने हमले को बताया प्रायोजित

देहरादून: भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य पर शनिवार को बाजपुर में हुए हमले के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता आज धरने पर बैठ गए। उन्हें मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा रोका गया और वह हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर धरने पर बैठ गए।

हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

कांग्रेस नेताओं ने हमले की निंदा करते हुए हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उत्तराखंड के बाजपुर में बैठक में शामिल होने जा रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफिले पर शनिवार दोपहर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था।

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कराया गया यह हमला प्रायोजित

इसी हमले के विरोध में पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य पर हमले के विरोध में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे। इस मामले में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कराया गया यह हमला प्रायोजित था।

अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर पूर्व मंत्री एवं विधायक पर हमला करवाया जाना निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी इस हमले की निंदा करती है। वहीं, पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने हमले के विरोध में आयोजित किए जा रहे धरने को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *