Nirbhik Nazar

अखाड़ा परिषद ने किया सीएम धामी का स्वागत, देवस्थानम बोर्ड भंग करने पर दिया आशीर्वाद

हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने देवस्थानम बोर्ड भंग करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन व स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए संत लगातार काम कर रहे हैं। समाज को आगे बढ़ाने के लिए साधु संत अपना योगदान दे रहे हैं। संतों का आशीर्वाद लेकर मैं धन्य हो गया हूं।


संतों का आशीर्वाद मेरे लिए एक प्रेरणा: मुख्यमंत्री

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील बत्रा, प्रो. संजय महेश्वरी व अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने की। स्वागत समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संतों का आशीर्वाद मेरे लिए एक प्रेरणा है। उनके आशीर्वाद से ऊर्जा भी मिलती है। निश्चित तौर पर हम अपने कर्म क्षेत्र में और तेजी से आगे बढ़ेंगे। सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने देवस्थानम बोर्ड भंग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जितने भी मठ मंदिर हैं उन सभी का संवर्धन हो, संरक्षण हो, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास करेगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश में उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का जो संकल्प है, उसके लिए हम लगातार काम करेंगे। हमारा राज्य श्रेष्ठ राज्यों की श्रंखला में आएगा।

संत-समाजतीर्थ-पुरोहितों ने मुख्यमंत्री को दिया आशीर्वाद

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड का जो कानून बनाया गया था उसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रद्द किया है। उसके लिए संत समाज, तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *