Nirbhik Nazar

जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है – उत्तराखंड कांग्रेस सह प्रभारी, दीपिका पांडेय

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस सह प्रभारी दीपिका पांडेय और युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी ने नगर निगम वार्ड 37 के गुर्जर प्लाट में आयोजित बूथ स्तरीय बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने कांग्रेस की मजबूती को लेकर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 पर परिचर्चा की और आगे की रणनीति के लिये उनसे सुझाव लिए। कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी सरकार से लड़ने का जज्बा, हिम्मत और जरूरत महिलाओं में अधिक है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश को गर्त में धकेल दिया है। ऐसे में जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। कांग्रेस सदस्य गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को कांग्रेस की रीति-नीति की जानकारी दे रहे हैं।

प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के दौरान जिताऊ उम्मीदवार के साथ-साथ महिला और युवा उम्मीदवारों को तरजीह दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की ताकत बूथ के सदस्य है। मेरा बूथ मेरा गौरव के तहत महिलाओं और युवाओं की रुचि कांग्रेस की तरफ बढ़ती दिख रही हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी ने कहा देश व प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार से आज प्रदेश का हर नागरिक परेशान हो चुका है। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की विदाई तय है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा क्षेत्र वासियों ने क्षेत्र में बढ़ती पानी,सीवर व जंगली जानवरों जैसी अन्य समस्याओं जनता परेशान है। परन्तु भाजपा के क्षेत्रीय विधायक पिछले पंद्रह साल से केवल मालाएं पहनने के अलावा और दूसरा कोई काम नहीं किया। बैठक में जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, बूथ जिला प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही, दीप शर्मा, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सुधीर राय, पार्षद मनीष शर्मा, अंशुल त्यागी, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस जितेन्द्र पाल पाठी, प्रदेश सचिव मनोज गुसांई, विजय सिंह, विकास केवट, ऋषि पोसवाल, राजेन्द्र गैरोला,दीपक भारद्वाज शामिल रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *