Nirbhik Nazar

16 दिसंबर को परेड ग्राउंड मे होगी राहुल की रैली, इस तरीके से जुटाएगी कांग्रेस भीड़…

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 दिसंबर को परेड मैदान में होने जा रही जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार लक्ष्य दिया जाएगा। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव इस सिलसिले में बुधवार को पार्टी के सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों व पूर्व विधायकों समेत प्रदेश संगठन व जिला इकाइयों के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी, जिला पर्यवेक्षक, ब्लाक व नगर कांग्रेस अध्यक्ष और न्याय पंचायत प्रभारी में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दो-दो जिलों की बैठकें होंगी। सबसे पहले सुबह 11 बजे पिथौरागढ़ व चम्पावत जिलों की बैठक होगी। इसके बाद अल्मोड़ा व बागेश्वर, चमोली व रुद्रप्रयाग, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर जिलों की बैठकें होंगी।

उन्होंने बताया कि टिहरी व उत्तरकाशी, पौड़ी व हरिद्वार जिलों के बाद सबसे आखिर में देहरादून जिले की बैठक शाम चार बजे होगी। देहरादून व हरिद्वार नगर निगम के मेयर, पार्षद व पार्षद प्रत्याशी, आनुषंगिक संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्षों की बैठक शाम 5.30 बजे होगी। बैठकों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहेंगे। जनसभा को सफल बनाने का संकल्प लिया गया है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *