Nirbhik Nazar

ये राह नहीं आसान, बस इतना समझ लीजिये, भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए संजीव के खिलाफ पार्टी में खुला मोर्चा

नैनीताल: भाजपा छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में वापसी करने वाले नैनीताल के निवर्तमान विधायक संजीव आर्य के खिलाफ पूर्व विधायक सरिता आर्य और कांग्रेस के टिकट के दावेदार हेम आर्य ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। सरिता और हेम ने आगामी विधानसभा चुनाव में संजीव आर्य को नैनीताल सुरक्षित सीट से कांग्रेस का टिकट दिए जाने का विरोध किया है।

सरिता और हेम यहीं नहीं रुके, उन्होंने कांग्रेस का टिकट खुद को नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ने तक की धमकी भी दे डाली है। सरिता आर्या और हेम आर्य मीडिया के सामने खुलकर कह चुके हैं कि दल-बदलुओं को टिकट देने से सरकार नहीं बन सकती। इसलिए वर्षों से पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे नेताओं को ही पार्टी का टिकट दिया जाए। कांग्रेस नेता हेम आर्य ने कहा कि जनता दल-बदलुओं की राजनीति को अच्छी तरह से समझ चुकी है।

हमारी मांग है कि संजीव नए-नए पार्टी में शामिल हुए हैं, इसलिए उन्हें पार्टी में फिलहाल एक कार्यकर्ता के रूप में जिम्मेदारी दी जाए। आगामी विस चुनाव में टिकट पार्टी को आगे बढ़ाने वाले कार्यकर्ताओं को ही दिया जाए। यदि पार्टी ने समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की तो वह चुप नहीं बैठेंगे और खुलकर विरोध दर्ज करवाएंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *