Nirbhik Nazar

गूगल पर न सर्च करें ये 5 चीज़ें वरना जेल भी जाना पड़ सकता है …

न्यूज़ डेस्क: हमें कोई भी चीज सर्च करनी होती है तो हम गूगल की मदद लेते हैं। Google Search एक पॉपुलर सर्च इंजन है और दुनिया में करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। जब भी किसी चीज के बारे में कोई जानकारी लेनी होती है तो Google का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इसके बहुत से फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी है। ऐसे में गूगल पर सर्च करते समय सावधानी रखने की भी जरूरत है। कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनके बारे में गूगल पर कभी सर्च नहीं करना चाहिए। इससे आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। यहां तक की आपको जेल तक जाना पड़ सकता है। तो जानते हैं कि गूगल पर कौन सी ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में सर्च नहीं करना चाहिए।

1.कस्टमर केयर नंबर

गूगल पर कभी भी किसी कंपनी या सर्विस का कस्टमर केयर नंबर सर्च नहीं करना चाहिए। कई बार लोग गूगल से किसी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकालकर फोन करते हैं और उन्हें फ्रॉड का शिकार होना पड़ता है। ऐसे कई केस सामने आ चुके हैं, जिनमें इस तरह से यूजर्स के अकाउंट से रुपए निकाल लिए गए। साइबर क्रिमिनल गूगल में कई गलत कस्टमर केयर नंबर्स को फ्लोट कर देते हैं, जिससे कि वह लोगों की डिटेल हासिल कर सकें। जब कोई यूजर उन नंबर्स पर कस्टमर केयर के नंबर समझकर फोन करते हैं तो उनके साथ ठगी कर लेते हैं।

2.बैंक की जानकारी न लें

पिछले कुछ समय में लोग ऑनलाइन बैंकिंग और ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं। ऐसे में अगर आपको किसी बैंक संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो उसके बारे में गूगल पर सर्च न करें। साइबर क्रीमिनल्स या हैकर्स बैंक की तरह यूआरएल बना देते हैं। इसके बाद जब कोई यूजर उसे बैंक का ही यूआरएल समझकर क्लिक करता है तो हैकर्स के जाल में फंस जाता है। कई बार हैकर्स इस तरीके से यूजर्स के खाते में से पैसे चुरा लेते हैं। इसलिए हमेशा बैंक की जानकारी गूगल से न लेकर बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट से लेनी चाहिए।

3.बम बनाने का तरीका

गूगल पर कभी भी बम बनाने का तरीका सर्च नहीं करना चाहिए। इससे आप बहुत बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। यहां तक आपको जेल जाने तक की नौबत भी आ सकती है। गूगल इस तरह की सर्च को गंभीरता से लेता है। ऐसे शब्द सर्च करने वाले यूजर का IP Address गूगल तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दे देता है। ऐसे में आप सिक्योरिटी एजेंसियों के शक के दायरे में आ सकते हैं।

4.चाइल्ड पोर्न

चाइल्ड पॉर्न बनाना या देखना दोनों ही गैरकानूनी हैं। ऐसे में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी चीजें गूगल पर कभी सर्च नहीं करनी चाहिए। ऐसा करते पकड़े जाने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है। अगर आप गूगल पर ऐसी कोई चीज सर्च करते हैं तो आपके आईपी एड्रेस से आपकी पहचान हो जाती है तो फिर आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

5.बीमारी का इलाज 

गूगल पर हर तरह की जानकारी उपलब्ध होती है। ऐसे में कई बार लोग बीमारी के लिए गूगल पर ही दवाईयां सर्च कर उनका सेवन करने लगते हैं। लेकिन गूगल पर किसी बीमारी के इलाज के बारे में सर्च न ही करें तो बेहतर है। इसके नतीजे आपके स्वास्थ्य के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि डॉक्टर की सलाह के बिना किसी दवाई का सेवन न करें।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *