Nirbhik Nazar

नहीं रहे CDS बिपिन रावत: बेटियों से सिर से उठा माता-पिता का साया, जानिए परिवार में और कौन-कौन…

पौड़ी : : तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने देश से एक और बहादुर सपूत को छीन लिया। देश उनकी मौत से शोक में हैं। लोग नम आंखों से अपने इस जाबांज सिपाही को अलविदा कह रहे हैं। वहीं बिपिन रावत और उनकी पत्नी की मौत के बाद बच्चों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है।

बेटियों के सिर से उठा माता-पिता का साया

इस हादसे ने सीडीएस बिपिन रावत की दोनों बेटियों से सिर से माता-पिता का साया छीन लिया है। बिपिन रावत और मधुलिका रावत की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी कीर्तिका रावत, जिनकी शादी हो चुकी हैं, वो मुंबई में रहती हैं। वहीं छोटी बेटी तारिणी रावत दिल्ली में रहकर हाईकोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस करती हैं। बेटियों ने एक हादसे में अपने माता-पिता को खो लिया। परिवार इस हादसे पर विश्वास नहीं कर पा रहा है। दोनों बेटियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पत्नी मधुलिका रावत की भी मौत

इस हादसे में उनकी पत्नी मधुलिका रावत की भी मौत हो गई है। बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत आर्मी वेलफेयर से जुड़ी हुईं थीं। वो लंबे वक्त से सामाजिक कामों में जुड़ी थीं। 2018 से ही वो आर्मी वुमनवेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष भी थीं । बिपिन रावत और उनकी पत्नी के निधन के बाद अब परिवार में दोनों बेटियां हैं, जिनपर सारी जिम्मेदारी आ गई है।

सेना से पुराना नाता

बिपिन रावत का परिवार कई पीढ़ियों से भारतीय सेना से जुड़ा है। उनके पिता लक्ष्मण सिंह लेफ्टिनेंट जनरल के पद से रिटायर हुए। जबकि उनकी मां उत्तरकाशी के पूर्व विधायक किशन सिंह परमार की बेटी थीं। बिपिन रावत ने अपनी पढ़ाई देहरादून से की, जिसके बाद वो एनडीए और फिर आईएमए देहरादून पहुंचें। उन्होंने मेरठ यूनिवर्सिटी से मिलिट्री मीडिया स्ट्रैटजिक स्टडीज में पीएचडी की। उऩ्होने 1978 में सेना ज्वाइंन किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *