Nirbhik Nazar

कैबिनेट जनता पार्टी की अध्यक्ष भावना पांडे ने दी जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

देहरादून: सीडीएस बिपिन रावत की मौत देश के लिए क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। देश के विभिन्न राज्यों मे सीडीएस विपिन रावत को श्रद्धांजलि दी जा रही है । इसी क्रम मे देहरादून मे भी सीडीएस रावत श्र्द्धांजली दी गई । राजधानी देहरादून के गांधी पार्क के पास कैबिनेट जनता पार्टी की  अध्यक्ष भावना पांडे ने जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पीआरडी के जवानों ने भी जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी साथ ही  आम लोगों ने भी जनरल बिपिन रावत को पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर भावना पांडे ने कहा कि जनरल बिपिन रावत की मौत देश और प्रदेश दोनों के लिए बहुत बड़ी क्षति है ।साथ ही  उनकी मौत पर शंका व्यक्त की की ऐसे व्यक्ति की सुरक्षा में चूक से तो ऐसा लगता है कि देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। साथ ही उन्होंने सरकार से जनरल बिपिन रावत को भारत रत्न देने की मांग की ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *