Nirbhik Nazar

“AAP” ने दी सीडीएस विपिन रावत समेत दुर्घटना में शहीद सभी लोगों को श्रद्धांजलि

चम्पावत: कल तमिलनाडु में हुई विमान दुर्घटना में  देवभूमि उत्तराखंड की शान दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी मधुलिका रावत जी समेत 13 सैन्य अधिकारियों का निधन हो गया । आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभी 70 विधानसभाओं में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए शोक सभा कर प्रार्थना की। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने सभी दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए आज टनकपुर में भी आम आदमी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर शोकसभा कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की । इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने देश के गौरव सीडीएस विपिन रावत जी एव सैन्यअधिकारियों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए  दो मिनट का मौन रखकर , उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी ।

 इस दौरान आप प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा,बिपिन रावत जी 1978 में आईएमए से sword of ऑनर लेने के बाद  उन्होंने भी अपने पिताजी की तरह गोरखा रेजिमेंट को चुना और उसके बाद अपनी जाबांजी,बहादुरी से वो सेना के सर्वोच्च पद तक पहुंचे उसके बाद पहली बार सृजित पद सीडीएस में बतौर उनको देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली। गोरखा रेजिमेंट के इस सिपाही ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए बारामुला व उरी में बड़े आतंकी ऑपेरशन को भी अंजाम दिया और वह देश के 26वें आर्मी चीफ भी बने।ऐसे महान और जांबाज व्यक्तित्व के योगदान को देश व समाज  सदैव याद रखेगा। बिपिन रावत जी का आकस्मिक निधन देश के साथ ही उत्तराखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

शोकसभा में प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा ,संग़ठन मंत्री दिनेश रॉवत, नारायण गेडा,मीना ज्याला, सीमा भटनागर, रवि गहतोड़ी, नरेश गुप्ता, गोविंद महर,हरि प्रसाद,पुष्कर सिंह,हरीश सिंह,मैक्सी, घनश्याम कश्यप, रामकुमार, गिरजा सिंह,अन्नू कश्यप, निखल   समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने दुर्घटना में मारे  शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *