Nirbhik Nazar

शापित हो चुका है ये आइलैंड, रहस्यमयी घटनाओं के चलते सरकार ने यहां लोगों के जाने पर लगा दी रोक …

न्यूज़ डेस्क: दुनियाभर में कई ऐसी जगह हैं, जो अपने आप में ही अनेकों रहस्य समेटे हुए हैं। ऐसी ही एक जगह इटली में भी मौजूद है। यहां के पोवेग्लिया आइलैंड को मौत का आइलैंड कहा जाता है। सरकार इस आईलैंड पर जाने पर बैन लगा चुकी है। अगर इसके बाद भी कोई इस जगह जाता है पूरी जिम्मेदारी उसकी ही होती है।

यहां आने वाला इंसान कभी नहीं लौटता वापस

इटली के शहर वेनिस और लिडो के बीच वेनेशियन खाड़ी में स्थित पोवेग्लिया आइलैंड के बारे में चर्चा है कि यहां जाने वाला कोई भी इंसान कभी वापस नहीं लौटता। इसीलिए इसे मौत का आइलैंड कहते हैं।

शापित हो चुका है आइलैंड

इस मौत के आइलैंड की सच्चाई जानने के लिए कई लोग वहां गए। वापस लौटकर इन लोगों ने बताया कि ये टापू अब शापित हो चुका है। इटली की सरकार ने अब इस द्वीप पर जाने पर बैन लगा दिया है। सरकार का कहना है कि प्रतिबंधित होने के बाद भी अगर कोई शख्स वहां जाता है तो वह उसकी खुद की जिम्मेदारी होगी।

यहां हुइर् थी एेसी खौफनाक घटना

बताया जाता है कि सालों पहले इटली में प्लेग की बीमारी फैल गई थी। सरकार के पास भी इस बीमारी का इलाज नहीं था। बीमारी और न फैले इसलिए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए करीब 1 लाख 60 हजार मरीजों को इस टापू पर लाकर जिन्दा आग के हवाले कर दिया था।

हजारों लाशों को भी दफनाया गया

इस घटना के बाद ‘काला बुखार’ नाम की बीमारी फैली और उस बिमारी के भी लाइलाज होने की वजह से जो मौतें हुई उन लाशों को भी इस मौत का टापू पर लाकर दफन कर दिया गया। इन घटनाओं के बाद इस टापू के आसपास के लोगों को इस टापू पर अजीबोगरीब आवाजों और आत्माओं के होने का आभास हुआ और इस टापू पर लोगों ने जाना बंद कर दिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *