Nirbhik Nazar

दून मेयर की हठधर्मिता, पत्रकार से की बदसूलूकी… देखिये पूरी वीडियो (एक्सक्लूसिव)

देहरादून: देहरादून नगर निगम के मेयर पर कुर्सी का रंग ऐसा चढ़ा है की मेयर किसी को कुछ नहीं समझ रहे हैं। अगर उनके कार्यालय में कोई फरियादी फरियाद लेकर जाता होगा तो वो भी शायद उनके इसी रवैये का शिकार होता होगा जिस रवैये का शिकार आज एक पत्रकार हुआ है। देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा ने आज जो बर्ताव एक पत्रकार के साथ किया, सूबे के मुखिया भी उस लहजे मे किसी से बात नहीं करते होंगे।

दरअसल मामला दून नगर निगम के कार्यालय का है जहां मेयर साहब से एक पत्रकार बाइट लेने पहुंचा था लेकिन मेयर साहब ने बाइट देने से साफ इन्कार कर दिया। यही नहीं मेयर साहब और उनके लोगों द्वारा पाटकर से बदसूलूकी भी की गई। पूरा वाक्य शुक्रवार का है 11:00 से 12:00 के बीच A1 न्यूज़ चैनल के पत्रकार यश राज आनंद जब सूबे की राजधानी देहरादून मे लगे होर्डिंग्स जो शहर को बदरंग बना रहे हैं के बारे मे मेयर साहब का पक्ष जानने पहुंचे तो मेयर साहब ने साफ इन्कार कर दिया और बोले जो भी पूछना हो कैमरा बंद करके पूछो। जब पत्रकार ने कैमरा बंद नहीं किया तो मेयर साहब भड़क गये और पत्रकार को खरी खोटी सुना दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। और मेयर साहब की इस हक़ीक़त को देखकर जनता स्तब्ध है।

ये है पूरा वीडियो

सवाल?

सवाल ये उठता है की जब पब्लिक सरोकारों से जुड़े मेयर साहब पत्रकारों से ही ठीक पेश नहीं आ रहे हैं तो जनता से कैसे रूबरू होते होंगे। क्या मेयर साहब का एक परकार से ये बर्ताव जाइज़ है ? क्या सवाल पूछने गये पत्रकार से बदसूलूकी करने वालों को मेयर सुनील उनियाल गामा को रोकना नहीं चाहिए था ? जबकि मेयर साहब भी पत्रकार पर भड़क गये।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *