Nirbhik Nazar

क्या वाकई चांद पर दिखने वाली आकृति एलियन का घर है ? वैज्ञानिक लगा रहे हैं पता…

न्यूज़ डेस्क: दुनियाभर के वैज्ञानिक सदियों से चांद पर जीवन की तलाश में जुटे हुए हैं। कभी-कभी वैज्ञानिक चांद को लेकर हैरान करने वाले खुलासे भी करते रहते हैं। वहीं कभी-कभी चांद से कुछ ऐसी तस्वीरें आ जाती हैं, जिन्हें देखकर खुद वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। इन दिनों चांद से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर वैज्ञानिक हैरत में हैं। चीन के एक रोवर ने चांद की सतह पर एक आकृति देखी है, जो बेहद रहस्यमयी है। ये चीज सबसे दूरदराज इलाके वॉन कार्मन क्रेटर के नजदीक नजर आई है। ये चीज कुछ झोपड़ी जैसी दिखाई पड़ती है। ये चीज एक चौकोर आकृति है, जिसे रहस्यमयी झोपड़ी या एलियन की झोपड़ी भी कहा जा रहा है। तस्वीर में दिख रही ये आकृति क्या है, चीन के वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने में जुट गए हैं। आईये जानते हैं इस रहस्यमयी तस्वीर के बारे में हैरान करने वाली बातें…

युतु-2 नाम के एक चीनी रोवर ने इस रहस्यमयी एलियन की झोपड़ी को खोजा है। चीन ने रोवर युतु-2 को चांद मिशन पर भेजा है। इस रहस्यमयी चीज को देखने के बाद चीन के वैज्ञानिक अपने रोवर को उस आकृति के पास ले जाने से डर रहे हैं। इस आकृति के बारे में चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि यूतु-2 रोवर चांद के उत्तर की तरफ बढ़ रहा था, तभी उसे दूर एक रहस्यमयी आकृति दिखाई दी। पिछले महीने यानी नवंबर में रोवर से इस रहस्यमयी एलियन झोपड़ी की दूरी करीब 260 फीट थी। लेकिन चीनी वैज्ञानिक अपने रोवर को उस आकृति के करीब जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।

वैज्ञानिकों ने इस वस्तु को रहस्यमय झोपड़ी का नाम दिया है। युतु-2 मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों ने भी इस रहस्यमयी चीज पर आश्चर्य जताया है। चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के वैज्ञानिकों का कहना है कि युतु-2 रोवर को उस आकृति के करीब ले जाने में करीब 2-3 महीने लग जाएंगे, क्योंकि युतु-2 रोवर की गति बेहद धीमी है। साथ ही  ये इलाका चलने के हिसाब से कठिन है। काफी ज्यादा पथरीला रास्ता होने की वजह से रोवर की ऊर्जा खत्म हो जाएगी। एक और बात ये है कि जिस तरफ ये रहस्यमयी एलियन झोपड़ी है, वहां पर सूरज की रोशनी सीधे नहीं आती इसलिए रोवर के बंद होने की भी आशंका है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *