Nirbhik Nazar

यूपी के मदरसों मे इंगलिश पढ़ाने की तैयारी…

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव 2022 से पहले प्रदेश की योगी सरकार की नज़र मुस्लिम मतदाताओं पर है।यूपी की सत्ता में बने रहने कर लिए मुस्लिम मतों को भी अपने पक्ष में करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत मदरसों में अब अंग्रेजी की पढ़ाई शुरू कराएगी. यह फैसला मदरसा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन की अध्यक्षता में बैठक के दौरान लिया गया. बैठक में बेसिक शिक्षा की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम से मदरसे चलाने के साथ साथ मदरसों को आधुनिक टेक्नोलॉजी से भी जोड़ने की बात कही गई. वहीं इस साल मदरसा बोर्ड के एग्जाम यूपी बोर्ड परीक्षा के साथ कराने की तैयारी भी की जा रही है.

बैठक में अरबी फारसी मदरसों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत स्मार्ट क्लास, एस्ट्रोनामी लैब, ई-बुक, ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं के विकास पर जोर दिया गया. इसके साथ ही मानक पूरे करने वाले मदरसों की जमीन और भवन पर विचार किया जाएगा ताकि उन्हें मान्यता दी जा सके. आने वाले समय में मदरसों को कायाकल्प करने की योजना है.

मान्यता दिलाने पर भी हो रहा है विचार

यूपी मदरसा बोर्ड के मुंशी, मौलवी, आलिम, फाजिल, कामिल आदि पाठ्यक्रमों को किसी वि.वि.या संस्थान से मान्यता दिलाने पर भी विचार किया गया है. वहीं बोर्ड ने पासपोर्ट से जुड़े समस्या के निदान की बात भी कही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *