देहरादून; महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल समेत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, आईजी वी मुरुगेशन एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द आज शाम देहरादून पहुंचे। वह यहां शनिवार को होने वाली भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड में सलामी लेंगे। राष्ट्रपति शाम चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे राजभवन आए। शुक्रवार को राष्ट्रपति राजभवन में ही प्रवास करेंगे। शनिवार सुबह वह पीओपी के लिए आइएमए पहुंचेंगे। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी है। साथ ही विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी है। पासिंग आउट परेड के बाद राष्ट्रपति वापस राजभवन पहुंचेंगे और फिर यहीं से वापस लौट जाएंगे।

राजभवन पहुंचे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द राजभवन पहुंच गए हैं। वह शनिवार को आइएमए में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति वायु सेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद वह हैलिकाप्टर से जीटीसी हेलीपैड पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से राजभवन पहुंचे। पुलिस की ओर से डोईवाला से कैंट और यहां से राजभवन तक यातायात डायवर्ट किया हुआ था, जबकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई थी। राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम राजभवन में ही होगा।