Nirbhik Nazar

लकड़ी बीनने गई महिला को खींचकर ले गया गुलदार…

रुद्रपुर: नानकमतता के रनसाली वन क्षेत्र में लकड़ी बीनने गई महिला को गुलदार ने शिकार बना लिया। घटना से आसपास के गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार शाम को रनसाली क्षेत्र के मगरसड़ा निवासी रूप सिंह सरोजा की 55 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। इस बीच गुलदार ने सुमित्रा पर हमला कर दिया। उसने जान बचाने का प्रयास किया, मगर हमले के आगे बेबस हो गई। अन्य महिलाएं वहां से शोर मचाते हुए गांव की ओर भागी।

गांव वालों ने सितारगंज थाना व वन विभाग को सूचना दी। वन रेंजर प्रदीप धोलाखंडी भी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर महिला को थोड़ी दूर तक घसीटने और गुलदार के पंजों के निशान मिले है। गले में भी गहरे घाव थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *