Nirbhik Nazar

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: अगले चार दिन उत्तराखंड में मौसम रहेगा शुष्क, सुबह-शाम ठंड में होगा इजाफा…

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना नहीं है। इस बीच तापमान में भी गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से दुश्वारी बढ़ सकती है।प्रदेश में दिसंबर के पहले सप्ताह में बारिश-बर्फबारी होने के बाद अब दूसरे सप्ताह में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में चटख धूप खिल रही है। इस बीच अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच पहाड़ में पाला गिरने के आसार हैं, जबकि मैदान में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। ऐसे में सुबह-शाम ठंड में इजाफा होने की संभावना है।

सुबह पड़ रही हाड कंपा देने वाली ठंड

राज्य के कई हिस्सों में सुबह काफी ठंड पड़ रही है। इससे सबसे ज्यादा असर फुटपाथ और सड़क किनारे रहने वाले लोगों पर पड़ रहा है। फिलहाल, अभी कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। बढ़ती ठंड के साथ ही दुश्वारियां भी बढ़ती ही जा रही हैं। हालांकि, दिन निकलते-निकलते हल्की धूप काफी राहत पहुंचा रही है। बीच-बीच में ठंडी हवाएं भी चल रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *