Nirbhik Nazar

59 देशों में फैला कोरोना का नया वैरिएंट : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक ओमिक्रोन के 25 मामले दर्ज किए गए हैं। सभी मामलों में हल्के लक्षण पाए गए हैं। दुनियाभर में 59 देशों में ओमिक्रोन के मामले पाए गए हैं। कोरोना के मामलों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले हफ्ते देश में कुल पाजिटिविटी रेट 0.73 फीसद रही है। पिछले 14 दिनों में 10,000 से कम मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामले दो राज्यों में सबसे अधिक हैं। ये दो राज्य केरल और महाराष्ट्र हैं। केरल में 43 फीसद से अधिक सक्रिय मामले और महाराष्ट्र 10 फीसद से अधिक सक्रिय मामले हैं।

लव अग्रवाल ने बताया कि 24 नवंबर तक दो देशों में ओमिक्रोन के मामले दर्ज किए थे। अब 59 देशों में ओमिक्रोन के मामले दर्ज किए हैं। इन 59 देशों में 2,936 ओमिक्रोन के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 78,054 संभावित मामलों का पता चला है, इनकी जीनोम सिक्वेंसिंग जारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने इस बात पर जोर डाला है कि टीकाकरण के अलावा सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों का निरंतर आधार पर पालन किया जाना चाहिए। पर्याप्त सावधानियों का पालन करना होगा। सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों में ढिलाई के कारण यूरोप में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है।

ओमिक्रोन के प्रति सतर्कता को लेकर स्वास्थ्य सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में स्क्रीनिंग, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की पूरी तरह निगरानी की जा रही है। राज्यों को अपनी निगरानी बढ़ाने और अन्य देशों से आने वाले यात्रियों का सक्रिय परीक्षण करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

https://www.kooapp.com/koo/PIB_India/7431c6ad-6dc1-41f5-aa08-2e34e7335c31

टीकाकरण की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि देश में हम अब तक 86.2 फीसद वयस्क आबादी को वैक्सीन की पहली डोज और 53.5 फीसद वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुके हैं।नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डाक्टर वीके पाल ने कहा कि जहां तक सुरक्षा क्षमता का सवाल है, हम अब जोखिम भरे और अस्वीकार्य स्तर पर काम कर रहे हैं। मास्क का उपयोग कम हो रहा है। हमें यह याद रखना होगा कि कोरोना की वैक्सीन और मास्क दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। हमें कोरोना की वैश्विक स्थिति से सीखना चाहिए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *