Nirbhik Nazar

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस आउटरीच कमेटी का एक दिवसीय सम्मेलन कल 12 दिसंबर को हरिद्वार में…

देहरादून: कमेटी  के अध्यक्ष व उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया इस सम्मेलन को कांग्रेस की केंद्रीय सह प्रभारी व झारखंड की विधायक श्रीमती दीपिका पांडे सिंह संबोधित करेंगी।इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के इन संगठनों से जुड़े हुए ,जिनमें सामाजिक संगठन एनजीओ व अन्य संगठन शामिल हैं के करीब डेढ़ सौ प्रमुख नेता भाग लेंगे ।प्रताप ने कहा कि कांग्रेस लगातार कोशिश कर रही है उसका जनाधार बड़े और समाज के जो कई वर्ग अब तक भी कांग्रेस से किसी वजह से नजदीक नहीं आ पाए हैं उन को मुख्यधारा में लाया जाए ।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन का संयोजक पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव चौधरी को बनाया गया है ।एक सम्मेलन पिछले महीने नई टिहरी में किया गया था। जिसको कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्यायअन्य  नेताओं ने संबोधित किया था और वहां पर भी विभिन्न वर्गों के लोगों को पार्टी में लाकर पार्टी की विचारधारा से अवगत करा कर मुख्यधारा में लौटने के प्रयास किए गए थे। सम्मेलन का संयोजन वहां पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता शांति भट्ट एडवोकेट ने किया था जिसमें करीब 305 लोगों ने भाग लिया था धीरेंद्र प्रताप ने कहा यह क्रम आगे भी जारी रहेगा वह राज्य के तमाम जनपदों में इस तरह के सम्मेलन आउटरीच कमेटी आयोजित करती रहूंगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *