Nirbhik Nazar

सपा जिलाध्यक्ष घूम रहे गले मे नींबू मिर्च टाँगे, बोले -पार्टी को लगी है बुरी नजर

चम्पावत : विधान सभा चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन विभिन्न राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने प्रचार शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के चम्पावत जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने प्रचार का नायाब तरीका ढूंढ निकाला। शनिवार को नींबू और मिर्च की माला गले में धारण कर वे मोटर साइकिल में सवार होकर पार्टी के चुनाव प्रचार में निकल गए। प्रचार का यह तरीका लोगों को भी खूब भा रहा। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।

ललित भट्ट ने नींबू और मिर्च की माला पहन कर चुनाव प्रचार करने का कारण भी बताया। कहा कि  समाजवादी पार्टी को उत्तराखंड में नजर लग चुकी है। नजर को मिटाने के वे अपने गले में नींबू और हरी मिर्च की माला पहन कर प्रचार में निकले हैं। उन्होंने कहा कि वे इसी तरीके से चम्पावत और लोहाघाट विधान सभा में चुनाव प्रचार करेंगे। जरूरत पड़ी और पार्टी का आदेश मिला तो राज्य के अन्य विधान सभा क्षेत्रों में भी चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका यह टोटका कामयाब होगा और उत्तराखंड राज्य में समाजवादी पार्टी पर लगी बुरी नजर को उतारेगा।

पार्टी आगामी विधान सभा चुनाव में जीत दर्ज कर राज्य में अपनी सरकार बनाएगी। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि चम्पावत और लोहाघाट विधान सभा सीट से पार्टी प्रत्याशी का नाम जल्द ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा जाएगा। इससे पूर्व पार्टी कार्यकर्ता सूरज पुजारी, मुकेश, दीवान, प्रदीप, प्रकाश, दिनेश योगी, कैलाश, शुभम, अबरार, मनोज, प्रवीण आदि कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष को प्रचार के लिए रवाना किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *