Nirbhik Nazar

सीएम का रुद्रपुर दौरा: धामी नहीं हुए एक कार्यक्रम में शामिल, बंगाली समुदाय हुआ नाराज

रुद्रपुर: लघु उद्योग व्यापार मंडल एवं सर्व समाज कल्याण समिति द्वारा रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प में आयोजित पंचम सामूहिक विवाह समारोह में 24 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर पहुंचे थे। मगर इस कार्यक्रम के बाद जिस कार्यक्रम में जाना था वहां नहीं पहुंच  पाए। जिस वजह से बंगाली समुदाय की नाराजगी सामने आ रही है। इसी मामले को लेकर बंगाली समुदाय द्वारा आज शाम एक आवश्यक बैठक आयोजित करने की बात  भी कही जा रही है। यह चर्चा है कि कुछ नेताओं की आपसी गुटबाजी की वजह से बंगाली समुदाय के मजबूत नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष के यहां खाने के प्रोग्राम में मुख्यमंत्री को नहीं जाने दिया गया। जिससे बंगाली समुदाय के नेताओं में भारी नाराजगी सामने आ रही है।

स्थानीय भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी कहे जाने वाले विकास शर्मा एवं रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल जब मौके पर मान मनोबल के लिये पहुंचे तो उन्हें बंगाली समुदाय के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के जमकर नारे भी लगाये गये। बताते चलें कि रुद्रपुर विधानसभा में लगभग 40 हजार बंगाली मतदाता हैं जिनकी नाराजगी आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए सिर दर्द साबित हो सकती है।

बताया जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण में भाजपा जिलाध्यक्ष की भूमिका को लेकर बंगाली समुदाय में उनके खिलाफ काफी आक्रोश है। बरहाल कुल मिलाकर कुछ ही समय के लिए मुख्यमंत्री रुद्रपुर आये और उड़नखटोला में सवार होकर उड़ भी गए। लेकिन बंगाली समुदाय के कार्यक्रम में शामिल ना हो सके, जिससे बंगाली समुदाय के द्वारा की गई सभी तैयारियां धरी की धरी ही रह गयीं। वहीं इसको लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि यह सब रुद्रपुर विधानसभा में भाजपा नेताओं की आपसी गुटबाजी का नतीजा है जो गाहे बगाहे सामने आ ही जाता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *