मिर्जापुर: कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमलहा स्थित एक स्कूल में शनिवार रात को आई बरात में शादी के बाद रविवार की सुबह में दूल्हा फरार हो गया। रविवार की शाम तक दुल्हन के परिवार के लोग परेशान रहे। दूल्हे का पता न चलने पर दुल्हन के परिवार के लोगों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करने की बात कही। इमलहा स्थित सेंट मार्क्स स्कूल में शनिवार को सोनभद्र के चुर्क बाजार से बरात आई थी। जय माल के बाद रात को मंडप में शादी हुई। सिंदूरदान होने के बाद भोर में दूल्हा बरातियों के साथ फरार हो गया।

पहले तो दुल्हन के परिवार के लोगों ने आस-पास और फिर रिश्तेदारी में पता किया, पर दूल्हे का पता नहीं चल सका। दुल्हन की चाची ने बताया कि रविवार की भोर में चार बजे दूल्हे ने मांग में सिंदूर भरा। पांच बजे दूल्हा दहेज में बाइक मांगने लगा। परिवार वाले दहेज में बाइक न दे सके। दुल्हन को कपड़ा बदलने के लिए ले गए तो इधर मंडप में रखा गहना और सामान लेकर दूल्हा भाग गया।