Nirbhik Nazar

पति कर रहा था जबरदस्ती, पत्नी संबंध नहीं बनाना चाहती थी पति के संग, काट डाला पति का प्राइवेट अंग…

टीकमगढ़ / मध्यप्रदेश:  के टीकमगढ़ में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. आरोप है कि 24 वर्षीय महिला ने अपने ही 26 वर्षीय पति का गुप्तांग धारदार हथियार से काट दिया. पति रात को उसकी इच्छा के खिलाफ जबरदस्ती संबंध बनाना चाहता था. घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर जतारा थानाक्षेत्र के रामनगर में सात दिसंबर की रात को हुई, लेकिन आज पुलिस से इस संबंध में शिकायत की गई है.

पति को पत्नी की इच्छा के खिलाफ जाना पड़ा महंगा

जतारा थाने के निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि विनोद राजपूत की रात में पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मन हुआ, लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी. त्रिवेदी के मुताबिक विनोद ने उसकी इच्छा के विपरीत प्रयास किया जिससे नाराज पत्नी ने एक धारदार हथियार से उसके गुप्तांग को काट कर अलग कर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘घटना सात दिसंबर की रात की है. लेकिन पीड़ित विनोद ने आज जतारा थाने में शिकायत की, जिसके बाद इस घटना की जानकारी सामने आयी है.’’

उन्होंने बताया की घटना के तुरंत बाद विनोद ने किसी निजी डॉक्टर से अपना इलाज करवाया है और अब उसे राहत है. त्रिवेदी ने कहा कि 2019 में शादी होने के कुछ महीनों बाद ही पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन होने लगी जिसका नतीजा ये हुआ कि दोनों अलग रहने लगे. हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों अनबन भूलकर साथ में थे. निरीक्षक ने कहा कि विनोद की शिकायत के बाद पत्नी के खिलाफ धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *