Nirbhik Nazar

थैली मे साँप लेकर इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचा युवक, साँप देख डॉक्टरों का सूख गया गला, पढ़िये पूरा मामला…

महोबा / उप्र0 : महोबा में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। कुएं की सफाई कर रहे किसान को जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। इसके बाद किसान खुद को काटने वाले सांप को पोलिथीन मे लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया जिसे देखकर डॉक्टरों के होश फाख्ता हो गए। आनन फानन मे डॉक्टरों ने साँप फिंकवाया और युवक का मे जुट गये।

सांप के काटने से बिगड़ी हालत

मामला कबरई थाना क्षेत्र के गुगौरा चौकी गांव का है। यहां के रहने वाले महेंद्र (28) पुत्र मातादीन अहिरवार कुएं की सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। युवक ने सांप को लेकर कुएं से बाहर निकाला। हालत बिगड़ने पर परिजनों उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन युवक ने हाथ से सांप नहीं छोड़ा।

युवक की हालत स्थिर

उसके हाथों मे सांप देखकर जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर की देखरेख में युवक का उपचार शुरू कर जहरीले सांप को अस्पताल से बाहर फेंकवा दिया। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बनी हुई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *