Nirbhik Nazar

भू कानून की मांग को लेकर UKD मुखर, 1000 किलोमीटर की जन जागरण यात्रा  की देहरादून से शुरुआत…

देहरादून: प्रदेश में सख्त भू कानून लागू करने की मांग को लेकर सिविल सोसाइटी ने 1000 किलोमीटर की जन जागरण यात्रा शुरू की। गांधी पार्क से 1000 किलोमीटर की यात्रा को उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मंगलवार को गांधी पार्क से शुरू हुई यात्रा मुख्यमंत्री आवास से होते हुए बल्लूपुर, पंडितवाड़ी, प्रेमनगर, नंदा की चौकी, झाझरा, सेलकुई, सहसपुर, हर्बटपुर, विकासनगर, डाकपत्थर, कालसी तक अलग अलग पड़ावों तक पहुंची। जगह जगह उत्तराखंड क्रांति दल ने यात्रा का स्वागत किया। सिविल सोसाइटी के संयोजक प्रभात कुमार के बताया कि भू- कानून यात्रा को उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा पूर्ण समर्थन मिला है। यात्रा के साथ दल के संरक्षक त्रिवेंद्र पंवार, सुनील ध्यानी, जय प्रकाश उपाध्याय, शिव प्रसाद सेमवाल, अनिरुद्ध काला, सोमेश, मेजर एमएस रावत, प्रमोद डोभाल, सीमा रावत, जितेंद्र, आदि शामिल रहे। यात्रा देहरादून से होकर पूरे प्रदेशभर में होते हुए दिसंबर के अंत में दून में ही समाप्त होगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *