Nirbhik Nazar

इस बार BJP विधायक महेश नेगी के लिये आसान नहीं होगी चुनाव की राह, महिला ने विरोध करने की ठानी…

अल्मोड़ा: द्वाराहाट विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक महेश नेगी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला सोमवार को एक बार फिर मीडिया के सामने आई। इस बार महिला ने चेतावनी दी कि न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा तो वहां भी जाएंगी। साथ ही कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान महेश नेगी जहां भी प्रचार के लिए जाएंगे, वह भी उनके विरोध में वहां धरना देने जाएंगी। रेसकोर्स में अपने अधिवक्ता के कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू महिला ने दोहराया कि विधायक ही उनकी बेटी के जैविक पिता हैं। कहा कि इस मामले में पुलिस की ओर से फाइनल रिपोर्ट लगाने की बात कही जा रही है, लेकिन उन्हें अब तक इसकी प्रतिलिपि नहीं मिली है। वह किसी भी कीमत पर मुकदमा वापस नहीं लेगी और बेटी को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।

महिला ने बताया, सुनने में आ रहा है कि द्वाराहाट में पोस्टर लगे हैं कि ‘मम्मी मेरे पापा कौन’। कहा कि विधायक इसका जवाब देने में सक्षम हैं।आरोप लगाया कि सरकार ने विधायक को बचाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया। महिला का कहना है कि एक तरफ तो जांच अधिकारी डीएनए टेस्ट के लिए कहती रही और खुद ही डीएनए टेस्ट से पहले अपनी फाइनल रिपोर्ट पेश कर दी। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस किस तरह विधायक को बचाने का प्रयास कर रही है। महिला ने विधायक के खिलाफ देहरादून में मुख्यमंत्री आवास, गांधी पार्क, विधायक आवास के साथ द्वाराहाट में धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *