Nirbhik Nazar

JCP की अध्यक्ष भावना पांडे ने किया PRD जवानों का समर्थन, आंदोलनरत जवानों ने जताया आभार…

देहरादून: साल भर नौकरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर पीआरडी जवानों का धरना जारी है । प्रदेश भर के पीआरडी जवान बीते लंबे समय से गांधी पार्क के मुख्य गेट के सामने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मांगे पूरी ना होने से गुस्साए पीआरडी जवानों ने  कहा कि कोरोनाकाल के मुश्किल समय में पीआरडी जवानों में अपनी सेवाएं दी। लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा करने का काम कर रही है। जिससे गुस्साए पीआरडी जवानों ने सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

वहीं देहरादून के गांधी पार्क में जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्ष और समाजसेवी भावना पांडे भी पहुंची। भावना पांडे ने पीआरडी जवानों का समर्थन करते हुए कहा की जवानो की मांगे पूरी नहीं हो रही हैं सूबे की सरकार सोई है । सरकार पीआरडी के जवानों के साथ अन्याय कर रही है जवानों को उनका हक़ मिलना चाहिए। और सरकार को इनकी दिक्कत दूर करनी चाहिए। आपको बता दें उत्तराखंड सरकार द्वारा पीआरडी जवानों की एक मांग मान ली गई है । जिस पर जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्ष और समाजसेवी भावना पांडे ने सरकार द्वारा की गई बढ़ोतरी पर खुशी जाहिर की और कहा कि हम जितने भी ऐसे आंदोलनकारी है हर कदम पर उनके साथ हैं और रहेंगे।  साथ ही उन्होंने कहा कि जितने भी आंदोलनकारी युवा और युवतियां हैं सभी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर उनका सहयोग कर रहे हैं। पीआरडी जवानों ने भावना पांडे का शुक्रिया अदा किया।

वहीं प्रदर्शनकारी पीआरडी जवानों में चेतावनी देते हुए कहा कि मांग पूरी ना होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में गोपाल सिंह तोमर, दिनेश प्रसाद, किशन रावत, सरिता राय, विनोद सिंह नेगी, दिलावर, गीता, दिनेश चौहान, दिनेश आदि मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *