Nirbhik Nazar

प्रशिक्षित बेरोजगार एलोपैथिक डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने अपनी मांगों को लेकर किया सीएम आवास कूच…

देहरादून: प्रशिक्षित बेरोजगार एलोपैथिक डिप्लोमा फार्मासिस्ट महासंघ उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में वर्षों से रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति, जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सृजित 536 फार्मासिस्टों के पदों को यथावत रखने एवं अवशेष 1368 उपकेंद्रों पर जहां फार्मासिस्ट के पदों का सृजन नहीं हुआ है। पद सृजित कर नियुक्ति प्रक्रिया के विषय में गांधी पार्क से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक एक रैली निकाली। इस रैली में करीब 600 की संख्या में बेरोजगार फार्मासिस्ट युवक एवं युवतियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं रैली में बच्चों की भी संख्या देखी गई। आपको बता दें कि रैली को मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूर पहले ही बैरीकेट बनाकर पुलिस द्वारा रोक दिया गया।  बैरीकेट के पास पुलिस बल भी काफी संख्या में तैनात थी। पुलिस ने बेरोजगार फार्मासिस्टों को हिरासत में ले लिया।

बेरोजगार प्रशिक्षित डिप्लोमा फार्मेसिस्ट महासंघ (एलोपैथी) के बैनर तले बेरोजगार फार्मेसिस्ट नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर आज  मुख्यमंत्री आवास कूच किया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महादेव गौड़ ने कहा कि नियुक्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगार फार्मेसिस्ट 19 अगस्त से आंदोलनरत हैं। सरकार द्वारा उनकी मांगों के संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिससे 21 हजार बेरोजगार फार्मेसिस्ट में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पिछले 116 दिन से अपने संवर्ग को बचाने के लिए महासंघ मांग कर रहा है, बावजूद सरकार उनकी मांगों की उपेक्षा कर रही है। सरकार अगर अब भी सकारात्मक फैसला नहीं लेती तो बेरोजगार फार्मेसिस्ट का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *