Nirbhik Nazar

अखिलेश का न्यौता: हमारी पार्टी से चुनाव लड़ें राकेश टिकैत

लखनऊ: किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी, एक साल से भी ज्यादा समय तक चले इस आंदोलन के खत्म होने के साथ ही टिकैत की सियासी पारी की संभावनाओं ने जोर पकड़ लिया है। अब जब वह आंदोलन स्थल से लौटकर अपने घर की तरफ बढ़ रहे हैं तो इन संभावनाओं का दायरा भी बढ़ रहा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया है। उन्होंने यह बात समाचार चैनल आजतक से बातचीत के दौरान कही।

जौनपुर में रैली के दौरान अखिलेश यादव ने समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि राकेश टिकैत को मैं लंबे वक्त से जानता हूं और वह समय समय पर किसानों के मुद्दों को उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी हमारी कोई बातचीत नहीं है लेकिन हमारे संबंध और बातचीत का सिलसिला पहले भी था और आगे भी रहेगा। क्या आप अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए कहेंगे, इस सवाल पर अखिलेश ने कहा कि मैं अभी कुछ नहीं कह सकता हूं। ये निर्णय राकेश टिकैत पर है क्योंकि वह और उनके साथी जानते हैं कि राजनीति क्या है और आंदोलन कैसे करते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो ये अच्छी बात है और उनका स्वागत है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *