Nirbhik Nazar

आप कार्यकर्ताओं ने देहरादून की विधानसभाओं में निकाली बाइक रैली, सीएम धामी पर लगाया कोरी घोषणाओं का आरोप

देहरादून: आम आदमी पार्टी के देहरादून जिले की सभी विधानसभाओं में आज घोषणावीर धामी को नींद से जगाने के लिए बाइक रैली निकाली। आप कार्यकर्ताओं ने दोपहर में बाइक रैली निकाल कर   धामी सरकार के एक के बाद एक करने वाली कोरी घोषणाओं पर ऐतराज जताया। उन्होंने कहा,सीएम धामी हर जगह जाकर घोषणाएं कर रहे जबकि हकीकत में उनका शासनादेश जारी नहीं हो रहा जो सीधे तौर पर जनता के साथ छलावा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने बताया,सीएम धामी लगातार घोषणाओं पर घोषणा कर रहे हैं ।लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है। पिछले दिनों आरटीआई में खुलासा हुआ था सीएम धामी के सीएम बनने से लेकर अब तक वो 1090 घोषणाएं कर चुके हैं जिनमें से महज 163 पर ही अब तक शासनादेश जारी हुऐ। उन्होंने कहा,सीएम धामी नींद में एक के बाद एक घोषणाएं कर रहे हैं जिनका धरातल पर कोई अस्तित्व नहीं ।

आज राजपुर विधानसभा में डिंपल सिंह के नेतृत्व में, सैकड़ों युवाओं ने  हुँकार रैली भरते हुए सीएम धामी के खिलाफ बाइक रैली निकाली। राजपुर रोड विधानसभा प्रभारी डिंपल सिंह जी के नेतृत्व में युवाओं ने बढ़ती बेरोजगारी भू कानून बढ़ता भ्रष्टाचार को लेकर धामी सरकार पर हल्ला बोलते हुए एक बाइक रैली निकाली। इस दौरान आप प्रभारी डिंपल सिंह ने कहा आज युवा हताश है अपने भविष्य को लेकर बहुत चिंतित है वर्तमान सरकार उनकी आकांक्षा पर खरी नहीं उतर रही है भ्रष्टाचार और बेरोजगारी अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है भाई बहन सरकार से सवाल करते हैं तो उनको झूठे दिलासे मिलते हैं बीते 5 सालों में सरकार ने युवाओं के सामने रोजगार का कोई रोड मैप नहीं रखा है।

आज हमारा भाई बहन पूरी तरह से हताश और निराश हो चुका है अब वह आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीदों की निगाहों से देख रहा है उनको यकीन हो चुका हो जिस तरह दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का काम किया है उनकी समस्याओं को समझा है उसी तरह कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर उनके लिए किया जाएगा। इस दौरान,सुनील घाघट जी. प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा नितिन जोशी जी. प्रदेश महासचिव जय कश्यप जी. प्रदेश सचिव महिला (मोर्चा सीमा) कश्यप जी महानगर उपाध्यक्ष व्यापार मंडल अभिषेक भूटानी जी, समेत कई लोग मौजूद रहे ।

धर्मपुर

वहीं धर्मपुर विधानसभा में भी आप कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर सीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया। धर्मपुर विधानसभा में हिमांशु पुंडीर के नेतृत्व में सहारनपुर रोड ट्रांस्पोर्ट नगर से शुरू होकर टर्नर रोड भारुवाला चांचक चौक से होते हुए बंजारावाला मोथरोववला बंगाली कोठी से रेसकोर्स रेलवे स्टेशन से होते हुए आईएसबीटी पर समापन  किया गया। रैली में शामिल युवाओं ने आम आदमी जिंदाबाद, अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद, कर्नल कोठियाल जिंदाबाद के नारों से विधानसभा को गुंजायमान कर दिया वहीं उत्तराखंड मांगे भू कानून, उत्तराखंड मांगे रोजगार जैसे नारों के साथ उत्तराखंड की भाजपा सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।

विकासनगर

वहीं विकासनगर में भी बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। रैली  बीडीएम स्कूल से चलकर हरबटपुर चौक से ढकरानी कोट तक गई। इस दौरान  प्रवीण बंसल, मनोज चौधरी, आरती राणा, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सहसपुर

वहीं सहसपुर में भी आप कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल कर सीएम धामी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम धामी को नींद से जगाने के लिए आप विधानसभा प्रभारी भरत सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली और जोरदार प्रदर्शन किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *